फिबोनाची कैलक्यूलेटर | Fibonacci Calculator in Hindi
हमारा फिबोनाची कैलक्यूलेटर (Fibonacci Calculator) ट्रेडर्स और विश्लेषकों के लिए एक अमूल्य उपकरण (tool) है, जो बाजार मूल्य रुझानों (market price trends) में सपोर्ट और रेजिस्टेंस के प्रमुख स्तरों की पहचान करने में मदद करता है। इसमे हम एक दिए गए रेंज के उच्चतम (High) और न्यूनतम (Low) पॉइंट्स दर्ज करके, फिबोनाची अनुक्रम (Fibonacci sequence) के आधार पर रिट्रेसमेंट और एक्सटेंशन स्तरों की गणना कर सकते हैं।
यह कैलक्यूलेटर संभावित टर्निंग पॉइंट्स को दर्शित करने में मदद करता है, जिससे ट्रेडिंग रणनीतियाँ का संचालन एवं रिस्क मैनेजमेंट करना आसान हो जाता है।
Fibonacci Calculator in Hindi
अपट्रेन्ड / डाउनट्रेंड
| प्रतिशत | लेवल |
|---|---|
| 23.6% | |
| 38.2% | |
| 50% | |
| 61.8% | |
| 78.6% |
| प्रतिशत | लेवल |
|---|---|
| 161.8% | |
| 261.8% | |
| 361.8% |
Fibonacci Calculator का उपयोग कैसे करें
STEP 1: न्यूनतम (Low) और उच्चतम (High) मूल्य दर्ज करें
- न्यूनतम (Low): “न्यूनतम (Low)” लेबल वाले टेक्स्ट फ़ील्ड में सबसे कम मूल्य (lowest price point) दर्ज करें।
- उच्चतम (High): “उच्चतम (High)” लेबल वाले टेक्स्ट फ़ील्ड में सबसे उच्च मूल्य (highest price point) दर्ज करें।
STEP 2: Fibonacci लेवल्स की गणना करें
- अपट्रेंड के लिए गणना: “अपट्रेन्ड कैलक्यूलेट करें” बटन पर क्लिक करें।
- डाउनट्रेंड के लिए गणना: “डाउनट्रेन्ड कैलक्यूलेट करें” बटन पर क्लिक करें।
STEP 3: परिणाम देखें
- सही बटन पर क्लिक करने के बाद, कैलकुलेटर आपके दर्ज किए गए मानों के आधार पर रिट्रेसमेंट और एक्सटेंशन लेवल्स प्रदर्शित करेगा।
- Retracement Levels: ये लेवल “रिट्रेसमेंट लेवल” सेक्शन के अंतर्गत दिखाई देंगे।
- Extension Levels: ये लेवल “एक्सटेंशन लेवल” सेक्शन के अंतर्गत प्रदर्शित होंगे।
STEP 4: परिणाम को CSV में एक्सपोर्ट करें
- “डाउनलोड करें” बटन पर क्लिक करके परिणाम को CSV फ़ाइल फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
- यह फ़ीचर रिकॉर्ड रखने या आगे के विश्लेषण (analysis) के लिए उपयोगी है।
उदाहरण (Examples)
अपट्रेंड उदाहरण (Uptrend Example):
मान लीजिए कि आप एक स्टॉक के Fibonacci लेवल्स की गणना करना चाहते हैं, जो 100 के न्यूनतम स्तर (Low) से 200 के उच्चतम स्तर (High) तक गया।
- “न्यूनतम (Low)” फ़ील्ड में 100 दर्ज करें।
- “उच्चतम (High)” फ़ील्ड में 200 दर्ज करें।
- “अपट्रेन्ड कैलक्यूलेट करें” पर क्लिक करें।
- रिट्रेसमेंट और एक्सटेंशन लेवल्स को गणना कर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
डाउनट्रेंड उदाहरण (Downtrend Example):
इसी प्रकार, यदि एक स्टॉक 200 के उच्चतम स्तर (High) से गिरकर 100 के न्यूनतम स्तर (Low) पर आ गया है:
- “उच्चतम (High)” फ़ील्ड में 200 दर्ज करें।
- “न्यूनतम (Low)” फ़ील्ड में 100 दर्ज करें।
- “डाउनट्रेन्ड कैलक्यूलेट करें” पर क्लिक करें।
- परिणाम में डाउनट्रेंड के लिए उपयुक्त रिट्रेसमेंट और एक्सटेंशन लेवल्स दिखाए जाएंगे।
Fibonacci Calculator FAQs in Hindi
1) इस Fibonacci Calculator का उद्देश्य क्या है?
इस मुफ्त Fibonacci Calculator का उद्देश्य ट्रेडर्स को उच्चतम (High) और न्यूनतम (Low) प्राइस पॉइंट्स के आधार पर रिट्रेसमेंट और एक्सटेंशन लेवल्स की गणना करके संभावित सपोर्ट और रेजिस्टेंस (Support & Resistance) स्तरों की पहचान करने में मदद करना है।
2) रिट्रेसमेंट लेवल्स (Retracement Levels) क्या हैं?
फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल्स (Fibonacci Retracement levels) वे प्रमुख क्षेत्र होते हैं जहां फिबोनाची अनुक्रम (Fibonacci Sequence) के आधार पर प्राइस करेक्शन होने की संभावना होती है। इसमे से कुछ सामान्य रिट्रेसमेंट लेवल्स हैं: 23.6%, 38.2%, 50%, 61.8%, और 78.6%
3) एक्सटेंशन लेवल्स (Extension Levels) क्या हैं?
फिबोनाची एक्सटेंशन लेवल्स (Fibonacci Extension Levels) संभावित प्राइस टारगेट्स को दर्शाते हैं जो मूल हाई या लो से आगे बढ़ सकते हैं। ये ट्रेंड की दिशा में प्राइस के आगे बढ़ने की संभावना वाले क्षेत्र बताते हैं। सामान्य एक्सटेंशन लेवल्स हैं: 161.8%, 261.8%, और 361.8%
4) क्या Fibonacci Calculator को अपट्रेंड और डाउनट्रेंड दोनों के लिए उपयोग किया जा सकता है?
हाँ, आप इस कैलकुलेटर को अपट्रेंड और डाउनट्रेंड दोनों के लिए उपयोग कर सकते हैं। “अपट्रेन्ड कैलक्यूलेट करें” या “डाउनट्रेन्ड कैलक्यूलेट करें” बटन का चयन करें।
5) अगर मुझे त्रुटि संदेश (Error Message) मिले तो क्या करें?
० सुनिश्चित करें कि “न्यूनतम (Low)” और “उच्चतम (High)” फ़ील्ड्स में दर्ज मान संख्या (numeric) हैं।
० यह भी सुनिश्चित करें कि न्यूनतम (Low) का मान उच्चतम (High) से कम है।
० त्रुटि को सुधारें और फिर से प्रयास करें।
6) हम Fibonacci Calculator में हमेशा 23.6%, 38.2%, और 61.8% जैसे विशिष्ट रिट्रेसमेंट और एक्सटेंशन प्रतिशत क्यों उपयोग करते हैं?
ये प्रतिशत फाइबोनाची अनुक्रम से लिए गए हैं और ऐसे महत्वपूर्ण स्तर माने जाते हैं जहां प्राइस मूवमेंट रिवर्स या कंटिन्यू करने की संभावना होती है।
7) क्या मैं Fibonacci Retracements के परिणाम एक्सपोर्ट कर सकता हूँ?
हाँ, “डाउनलोड करें” बटन पर क्लिक करके आप रिट्रेसमेंट और एक्सटेंशन लेवल्स को CSV फ़ाइल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।




