Skip to content
rupee rituals logo
  • ब्लॉग
  • कैलकुलेटर्स
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तेंExpand
    • गोपनीयता नीति
    • अस्वीकरण
  • English
rupee rituals logo
ऊर्जा शेयर टारगेट

SUZLON शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक। क्या आएगी बड़ी रैली ?

ByRitu Maran
Rated 4.8/5 by 41 Readers
🇬🇧 Read in English

30 सेकंड में सारांश

भारत में तेजी से बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा ने और Suzlon Energy की दमदार वापसी ने एक बार फिर इस कंपनी को लंबी अवधि के निवेशकों की नजरों में ला दिया है। बाजार का रुख बदल रहा है और क्लीन एनर्जी (साफ सुथरी ऊर्जा) का दबदबा बढ़ रहा है — ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है: क्या सुजलॉन एनर्जी शेयर आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छू सकता है? हमारे कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि इस साल 2026 में इसका भाव ₹87.80 प्रति शेयर तक पहुंच सकता है, लेकिन यह भी एक नई शुरुआत हो सकती है! क्या ये लंबी रैली का संकेत है? पूरी रिपोर्ट पढ़िए और जानिए 2050 तक के टारगेट और विश्लेषण — ये आंकड़े आपको चौंका सकते हैं!

सुजलॉन एनर्जी (बीएससी, एनएससी : SUZLON) एक समय घाटे में चलने वाली कंपनी थी, लेकिन अब यह फिर से निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है, और सुजलॉन जैसी कंपनियां इसका पूरा लाभ उठाने की स्थिति में हैं। लगभग 12 साल बाद साल 2023 में आए ब्रेकआउट ने बाजार में हलचल मचा दी, और अब हर निवेशक जानना चाहता है कि आने वाले वर्षों में सुजलॉन एनर्जी का शेयर कहां तक जा सकता है।

क्या 2025 से लेकर 2050 तक यह शेयर रॉकेट की तरह उड़ेगा? या फिर होगा कोई बड़ा मोड़? जानिए इस लेख में पूरा विश्लेषण और भविष्य के संभावित टारगेट — निवेश से पहले जरूर पढ़ें! इस ब्लॉग में हम 2025 से लेकर 2050 तक सुजलॉन एनर्जी  के संभावित शेयर प्राइस टारगेट्स, कंपनी की मौजूदा स्थिति, मार्केट ट्रेंड्स और एक्सपर्ट्स के अनुमान के आधार पर इसका विश्लेषण करेंगे।

  • 30 सेकंड में सारांश
  • SUZLON शेयर का तकनीकी चार्ट विश्लेषण
  • निफ्टी, सेंसेक्स एवं सुजलॉन एनर्जी की परफ़ॉर्मेंस की तुलना
  • प्रतिस्पर्धी कंपनियों एवं सुजलॉन एनर्जी की परफ़ॉर्मेंस की तुलना
  • सुजलॉन एनर्जी शेयर का दीर्घकालिक विश्लेषण
  • सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (बीएससी, एनएससी : SUZLON) के प्रमुख संकेतक
  • SUZLON शेयर के लक्ष्य 2025, 2026, 2027, 2028, 2029
  • SUZLON शेयर के लक्ष्य 2030, 2035, 2040, 2045, 2050
  • SUZLON शेयर के लक्ष्य 2026 (माहवार 🎯)
  • SUZLON शेयर के लक्ष्य 2027 (माहवार 🎯)

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (बीएससी, एनएससी : SUZLON)

कंपनी का नामसुजलॉन एनर्जी लिमिटेड
स्टॉक एक्सचेंजएनएससी, बीएससी
टिकरएनएससी : SUZLON | बीएससी : 532667 
मुख्यालयपुणे, महाराष्ट्र
क्षेत्रभारी विद्युत उपकरण (Heavy Electrical Equipment)
स्थापना1995
बाजार पूंजीरुपए 89,318.31 करोड़ (₹ 89,318,310,0000)
आयरुपए 4,187.33 करोड़
प्रतिस्पर्धी कंपनी (Peers)एबीबी इंडिया लिमिटेड (ABB), सीमेंस लिमिटेड (SIEMENS), सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस (CGPOWER), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हिताची एनर्जी इंडिया (POWERINDIA), थर्मैक्स लिमिटेड (THERMAX), त्रिवेणी टर्बाइन (TRITURBINE)
शेयर बाजार में लिस्टिंगबीएससी एवं एनएससी – अक्टूबर 19, 2005
ऑल टाइम हाई (All-time high price) (वर्ष 2020 से)₹ 86.05 (सितंबर 12, 2024)
ऑल टाइम लो – 2020 से (All-time low price) (वर्ष 2020 से)₹ 1.55 (मार्च 26, 2020)

SUZLON शेयर का विश्लेषण : शॉर्ट एवं लॉंग टर्म

सुजलॉन एनर्जी शेयर के लक्ष्य पर चर्चा करने से पहले, हम इसके तकनीकी चार्ट का विश्लेषण करेंगे और एनएससी के NIFTY50 और बीएससी के Sensex जैसे प्रमुख सूचकांकों से SUZLON की परफॉरमेंस की तुलना करेंगे। इस सेक्शन में लॉन्ग-टर्म विश्लेषण के साथ-साथ विभिन्न टाइमफ्रेम विश्लेषण भी शामिल होगा, जिससे सुजलॉन एनर्जी शेयर को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

SUZLON शेयर का तकनीकी चार्ट विश्लेषण

अगर आप किसी एक ही स्टॉक में गिरावट, संघर्ष और वापसी देखना चाहते हैं, तो सुजलॉन एनर्जी का चार्ट जरूर देखिए – यह आपको हैरान कर देगा। साल 2008 के आर्थिक संकट से पहले सुजलॉन का शेयर करीब ₹400 के आसपास ट्रेड कर रहा था, लेकिन जनवरी 2008 से इसमें तेज गिरावट शुरू हुई और हर बीतते महीने के साथ इसकी वैल्यू गिरती गई। साल 2008 के अंत में इसका शेयर ₹60.85 पर बंद हुआ। 2009 में सुजलॉन एनर्जी ने थोड़ी राहत दी और जून 2009 में ₹133.75 का हाई बनाया। लेकिन इसके बाद फिर से धीरे-धीरे शेयर की कीमत गिरती रही और मार्च 2020 तक यह ₹1.56 तक आ गया। लगभग 6 साल तक यह शेयर ₹2 से ₹12 के दायरे में फंसा रहा। फिर 6 जून 2023 को सुझलोन ने इस रेंज को ब्रेक किया और ऊपर की ओर बढ़ना शुरू किया। बिना किसी बड़ी करेक्शन या प्रॉफिट बुकिंग के, 2 फरवरी 2024 तक यह ₹50 तक पहुंच गया। इसके बाद कुछ समय तक शेयर साइडवेज़ यानी एक सीमित दायरे में ट्रेड करता रहा।

जुलाई 2024 में सुजलॉन में दोबारा तेज़ उछाल आया और गेप-अप ओपनिंग के साथ यह ₹86.05 तक पहुंच गया, जो फिलहाल इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर है। इस उछाल के बाद जिन निवेशकों ने SUZLON पहले खरीदा था, उन्होंने भारी मुनाफा बुक किया, जिससे शेयर में गिरावट शुरू हो गई।यह गिरावट जनवरी 2025 तक जारी रही और इसके बाद सुजलॉन ₹48 से ₹62 के बीच साइडवेज़ मूवमेंट करने लगा। अब हाल ही में 23 मई 2025 को इसने अपने रेंज को तोड़ा और इसके ऊपर टिकने की कोशिश कर रहा था पर वह ऊपर टिकने में असफल रहा और मार्च 2026 में Suzlon ने इस साल के अपने न्यूनतम स्तर रु38 को छुआ| उसके बाद अप्रैल 2026 में ही Suzlon ने अपनी range को तोडा और सीधे रु58 तक की एक लम्बी छलांग लगाई| लेकिन, अगर आप सुजलॉन में नई खरीदारी का सोच रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि थोड़ी प्रतीक्षा करें और तब तक देखें जब तक यह स्टॉक साफ तौर पर फिर से तेज़ी का संकेत नहीं देता।

SUZLON शेयर का प्रमुख सूचकांकों व प्रतिस्पर्धी कंपनियों के साथ तुलनात्मक विश्लेषण एवं दीर्घकालिक प्राइस विश्लेषण के साथ प्रमुख संकेतक

निफ्टी, सेंसेक्स एवं सुजलॉन एनर्जी की परफ़ॉर्मेंस की तुलना

(NIFTY, SENSEX & SUZLON : A comparative analysis in Hindi)

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड न तो NSE के NIFTY इंडेक्स का हिस्सा है और न ही BSE के SENSEX इंडेक्स में शामिल है और ऊपर दिए गए तुलनात्मक चार्ट में हम SUZLON और SENSEX के बीच के न्यूनतम तालमेल को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। नीचे क्लोजिंग कीमतों के आधार पर NIFTY, SENSEX और SUZLON रिटर्न की तुलनात्मक टेबल दी गई है।

वर्षनिफ्टीसेंसेक्सSUZLON
🔴 2025+10.51%+9.06%-15.35%
🟢 2024+8.80%+8.17%+62.88%
🟢 2023+20.03%+18.74%+260.38%
🟢 2022+4.33%+4.44%+13.21%
🟢 2021+24.12%+21.99%+59.37%
🟢 2020+14.90%+15.75%+245.95%
🟢 – Positive Returns, 🔴 – Negative Returns

यहां, हम देख सकते हैं कि वर्ष 2020 से 2024 तक भले ही बाजार मात्र थोड़ा ही सकारात्मक था लेकिन सुजलॉन एनर्जी ने अपने निवेशकों को अच्छे रिटर्न दिए हैं।

प्रतिस्पर्धी कंपनियों एवं सुजलॉन एनर्जी की परफ़ॉर्मेंस की तुलना

(Suzlon Energy Peer Comparison / Competitors analysis in Hindi)

अब हम सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (SUZLON) की तुलना इसके शीर्ष प्रतिस्पर्धियों से करेंगे। हम देखेंगे कि इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों ने साल-दर-साल कैसा प्रदर्शन किया। नीचे CLOSING कीमतों के आधार पर ABB इंडिया लिमिटेड (ABB), सीमेंस लिमिटेड (SIEMENS), CG पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस (CGPOWER), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), थर्मैक्स लिमिटेड (THERMAX) के 2020 से 2025 तक के रिटर्न की तुलनात्मक तालिका दी गई है।

वर्ष SUZLONABBSIEMENSCGPOWERBHELTHERMAX
2025-15.35%-25.21%-9.75%-11.00%+25.31%-25.18%
2024+62.8%+47.9%+62.4%+60.2%+18.5%+31.1%
2023+260%+74.2%+42.4%+68.1%+144%+56.6%
2022+13.2%+20.1%+60.2%+38.9%+34.5%+10.2%
2021+59.4%+84.3%+19.7%+333%+64.2%+96.8%
2020+245%-5.70%+49.9%+315%-17.4%-16.1%
औसत आय +128%+44.1%+46.9%+163%+48.8%+35.7%

सुजलॉन ने अपने निवेशकों को औसतन 128% का भारी रिटर्न दिया। वर्ष 2020, 2021, 2023 और 2024 को सुजलॉन के लिए स्वर्णिम वर्ष कहा जा सकता है। इन चार वर्षों में सुजलॉन के शेयर की कीमत में 627% की वृद्धि हुई। साल 2020 में, जब हर दूसरा क्षेत्र अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था, तब सुजलॉन ने अपने निवेशकों को 245% का रिटर्न दिया। हालांकि इस क्षेत्र की औसत वृद्धि का अनुमान प्रति वर्ष 50% तक लगाया जा सकता है, लेकिन सुजलॉन ने उससे भी कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया।

Suzlon peer companies comparison

सुजलॉन एनर्जी शेयर का दीर्घकालिक विश्लेषण

Suzlon Energy Limited : Long term price analysis in Hindi

नीचे दी गई तालिका से हम देख सकते हैं कि पिछले 5 वर्षों में से SUZLON के शेयरों ने चार वर्ष (2021 से 2024 तक) अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। ये प्रतिशत परिवर्तन वर्ष के उच्चतम मूल्य (लक्ष्य) पर आधारित हैं।

वर्षवर्ष का क्लोज़न्यूनतम मूल्यउच्चतम मूल्य (लक्ष्य)हाई में परिवर्तन का %
🔴 202552.6546.1574.30-13.65%
🟢 202462.2535.5086.05+95.57%
🟢 202338.206.9544.00+262.14%
🟢 202210.605.4512.15+29.95%
🟢 20219.354.059.35+59.83%
🔴 20205.851.555.85-24.12%
🔴 – हानि, 🟢 – लाभ

क्या ये चौंकाने वाला नहीं है? सच कहें तो सुजलॉन ने हीरो जैसी वापसी की है! साल 2020 में जब इसका शेयर ₹1.55 तक गिर गया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही स्टॉक 2024 में ₹86.05 का स्तर छू लेगा। अगर हम सालाना 6% महंगाई दर को ध्यान में रखें, तो ये लगभग 6 साल में +53% रिटर्न (ROI) के बराबर है — और वो भी इतने संघर्षों के बाद! ये वाकई में एक शानदार कमबैक की मिसाल है।

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (बीएससी, एनएससी : SUZLON) के प्रमुख संकेतक

इन्डीकैटरवैल्यूटिप्पणी
आयकर से पहले लाभ / शेयर (रुपये में)1.17 (मार्च 25)SUZLON का PBIT / Share अनुपात मार्च 2024 में 0.22, मार्च 2023 में 0.05 एवं मार्च 2022 में -0.06 रहा।
प्रति शेयर आय (EPS)1.54 (वित्तीय वर्ष 26)SUZLON’s का EPS वित्तीय वर्ष 2025 में 0.07 रहा।
ऋण-से-इक्विटी अनुपात (D/E)0.00 (वित्तीय वर्ष 26)पिछले वर्ष के 0.18 की तुलना में SUZLON का D/E अनुपात बेहतर हुआ है।

अब तक हमने जाना सुजलॉन के शेयर का ऐतिहासिक सफर, इंडेक्स और अपने प्रतिस्पर्धी कंपनियों के मुकाबले इसका प्रदर्शन और इसके कुछ अहम फंडामेंटल्स। चलिए, अब इसे अलग-अलग टाइमफ्रेम पर गहराई से समझते हैं और भविष्य की तस्वीर देखने की कोशिश करते हैं!

सुजलॉन एनर्जी (SUZLON) का टाइमफ्रेम विश्लेषण: दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक

📊 टाइमफ्रेम चार्ट के माध्यम से सुजलॉन शेयर का विश्लेषण करके, हम कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाल सकते हैं, जो हमें सुजलॉन शेयर के लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करेंगे: –

टाइमफ्रेमनिष्कर्ष
Daily chart for SUZLON share price target
चार्ट देखें

(प्रत्येक केंडल NSE : SUZLON शेयर के एक दिन के ट्रेडिंग सत्र को दर्शाती है। प्रत्येक केंडल उस दिन के उच्च, निम्न, खुले, बंद मूल्य को दर्शाती है)
डेली टाइम-फ्रेम (Daily Time-Frame) पर अगर हम सुजलॉन के शेयर प्राइस को देखें, तो यह 21 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की साधारण मूविंग एवरेज (SMA) के ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह संकेत देता है कि मध्यम अवधि (Medium Term) के लिए शेयर में तेजी यानी बुलिश ट्रेंड बना हुआ है।
Weekly chart for SUZLON share price target
चार्ट देखे

(प्रत्येक केंडल NSE : SUZLON शेयर के एक सप्ताह के ट्रेडिंग सत्र को दर्शाती है। प्रत्येक केंडल उस सप्ताह के उच्च, निम्न, खुले, बंद मूल्य को दर्शाती है
अब अगर हम बात करें वीकली टाइम-फ्रेम (Weekly Time-Frame) की, तो यहां भी सुजलॉन का शेयर 21 हफ्ते, 50 हफ्ते, 100 हफ्ते और 200 हफ्तों की SMA के ऊपर बना हुआ है। इसका मतलब है कि लंबी अवधि (Long Term) के नजरिए से भी स्टॉक एक मजबूत बुलिश ट्रेंड में है।
Monthly chart for SUZLON share price target
चार्ट देखें

(प्रत्येक केंडल NSE : SUZLON शेयर के एक महीने के ट्रेडिंग सत्र को दर्शाती है। प्रत्येक केंडल उस महीने के उच्च, निम्न, खुले, बंद मूल्य को दर्शाती है)
मंथली टाइम-फ्रेम (Monthly Time-Frame) पर अगर विश्लेषण करें, तो यहां सुजलॉन का शेयर 50 महीने और 100 महीने की SMA के ऊपर है, लेकिन 21 महीने की SMA से बस थोड़ा ही ऊपर ट्रेड कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि सुजलॉन ने करीब 12 साल बाद एक बड़ा ब्रेकआउट दिया है, जो बताता है कि बहुत लंबी अवधि (Very Long Term) के लिए अभी कमजोर लेकिन पॉजिटिव बुलिश ट्रेंड बनना शुरू हुआ है।
NSE : SUZLON शेयर के लिए तकनीकी विश्लेषण, एसएमए – 30 मई, 2025 तक सरल मूविंग औसत।

चूंकि दैनिक, साप्ताहिक और मासिक समय-सीमाओं में एसएमए द्वारा एक साइडवेज से सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाया गया और एसएमए की दिशाओं को ध्यान से देखें तो, हम यह भी समझ सकते हैं कि सुजलॉन की दिशा साइडवेज से अपट्रेंड की ओर है क्योंकि सभी एसएमए ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं (200 D एसएमए को छोड़कर)

सुजलॉन एनर्जी शेयर के लक्ष्य : लघु एवं दीर्घकालिक

SUZLON शेयर के लक्ष्य 2025, 2026, 2027, 2028, 2029

वर्षलक्ष्य
2025₹ 77.80
2026₹ 87.25
2027₹ 121.55
2028₹ 151.90
2029₹ 189.95
SUZLON Share Target 2025, 2026, 2027, 2028, 2029 in Hindi
  • साल 2025 में, सुजलॉन के शेयर की कीमत ₹77.80 तक पहुँचने का अनुमान था लेकिन Suzlon केवल रु 74.30 तक ही पहुंच सका, जो 2024 के क्लोज़िंग मूल्य ₹62.25 से लगभग 21% की वृद्धि दर्शाता है।
  • साल 2026 में, शेयर ₹87.25 तक चढ़ सकता है, जो 2024 के स्तर की तुलना में 58% की वृद्धि दर्शाता है।
  • साल 2027 तक, सुजलॉन के शेयर ₹121.55 के आसपास बढ़ सकते हैं, जो 2024 के क्लोज़िंग मूल्य से 95.26% का ठोस रिटर्न दर्शाता है।
  • साल 2028 में, शेयर ₹151.90 पर पहुंच सकता है, जो 2024 की तुलना में 143.96% की वृद्धि दर्शाता है।
  • साल 2029 तक सुजलॉन संभावित रूप से ₹189.95 को छू सकता है, जो 2024 के क्लोज़िंग मूल्य ₹62.25 से 205.01% का प्रभावशाली रिटर्न देता है।

SUZLON शेयर के लक्ष्य 2030, 2035, 2040, 2045, 2050

वर्षलक्ष्य
2030 ₹ 237.45
2035 ₹ 477.60
2040 ₹ 960.75
2045 ₹ 1932.25
2050 ₹ 3886.05
SUZLON share target 2030, 2035, 2040, 2045, 2050 (without split) in Hindi
  • 2030 तक, सुजलॉन के शेयर की कीमत ₹237.45 तक पहुँचने का अनुमान है, जो 2024 के ₹62.25 के समापन मूल्य से 281.35% का प्रभावशाली रिटर्न देगा।
  • 2035 तक, शेयर ₹477.60 तक चढ़ सकता है, जो 2024 के स्तर की तुलना में 666.22% का लाभ दे सकता है ।
  • 2040 तक सुजलॉन के शेयर का मूल्य ₹960.75 तक बढ़ सकता है, जो 2024 के क्लोज़िंग मूल्य से 1,443.06% की भारी वृद्धि को दर्शाता है।
  • 2045 में, शेयर ₹1,932.25 के आसपास पहुँच सकता है, जो 2024 के मूल्य से 2,904.20% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
  • इससे भी आगे की बात करें तो, 2050 तक सुजलॉन का शेयर संभावित रूप से ₹3,886.05 तक बढ़ सकता है, जो कि 2024 के ₹62.25 के मूल्य से 6,141.84% की अभूतपूर्व वृद्धि दर्शाता है।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • SUZLON की वास्तविक वृद्धि कई आर्थिक, उद्योग-विशेष, और बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगी।
  • इन अनुमानों में संभावित शेयर स्प्लिट्स को शामिल नहीं किया गया है।
  • दिए गए अनुमान SUZLON के वर्तमान वैल्यूएशन और मार्केट ट्रेंड्स के आधार पर बनाए गए हैं।

SUZLON शेयर के लक्ष्य 2026 (माहवार 🎯)

माहलक्ष्य
जनवरी 2026₹ 60.20
फरवरी 2026₹ 58.55
मार्च 2026₹ 63.35
अप्रैल 2026₹ 65.05
मई 2026₹ 62.45
जून 2026₹ 66.85
जुलाई 2026₹ 72.25
अगस्त 2026₹ 75.05
सितंबर 2026₹ 69.25
अक्टूबर 2026₹ 76.55
नवंबर 2026₹ 87.25
दिसंबर 2026₹ 82.45
Suzlon Share Target for 2026 (month-wise) in Hindi

SUZLON शेयर के लक्ष्य 2026 के हमारे विश्लेषण के अनुसार, हम उम्मीद कर रहे हैं कि कीमतें 2026 तक ₹87.25 तक बढ़ सकती हैं, जो 2024 के क्लोज़िंग मूल्य ₹62.25 पर लगभग +48% रिटर्न प्रदान करेगी।

SUZLON शेयर के लक्ष्य 2027 (माहवार 🎯)

माहलक्ष्य
जनवरी 2027₹ 87.50
फरवरी 2027₹ 92.25
मार्च 2027₹ 98.55
अप्रैल 2027₹ 95.15
मई 2027₹ 102.35
जून 2027₹ 107.50
जुलाई 2027₹ 104.85
अगस्त 2027₹ 109.25
सितंबर 2027₹ 114.05
अक्टूबर 2027₹ 121.55
नवंबर 2027₹ 117.30
दिसंबर 2027₹ 113.85
Suzlon Share Target for 2027 (month-wise) in Hindi

SUZLON शेयर के लक्ष्य 2026 के हमारे विश्लेषण के अनुसार, हम उम्मीद कर रहे हैं कि कीमतें 2026 तक ₹121.55 तक बढ़ सकती हैं, जो 2024 के क्लोज़िंग मूल्य ₹62.25 पर लगभग +95.26% रिटर्न प्रदान करेगी।

निष्कर्ष📜

सुजलॉन एनर्जी (BSE, NSE : SUZLON) की शुरुआत 1995 में हुई थी, और तब से लेकर अब तक यह कंपनी कई उतार-चढ़ावों से गुज़रते हुए भारत की नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) क्रांति में एक अहम खिलाड़ी बन चुकी है। कंपनी का मार्केट कैप ₹89,318.31 करोड़ है और इसकी वार्षिक आय ₹4,187.33 करोड़ के आसपास है। साल 2020 में भी निवेशकों को शानदार रिटर्न देने के बाद, सुजलॉन ने 2023 में करीब 12 साल बाद एक निर्णायक ब्रेकआउट दिया।

टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार, SUZLON शेयर कई टाइमफ्रेम्स पर साइडवेज़ से बुलिश दिखाई दे रहा है, जो आने वाले समय में तेज़ी के संकेत है। अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहे, तो सुजलॉन का शेयर 2050 तक ₹3,886 तक पहुंच सकता है। हालांकि हर स्टॉक में कुछ न कुछ जोखिम जरूर होता है, लेकिन भारत के हरित भविष्य (Green Future) में निवेश करने वालों के लिए सुजलॉन एनर्जी लंबी अवधि में एक चमकता हुआ सितारा साबित हो सकता है।

36
What's your view on Energy Sector for the Next One Year?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) 🤔

1) क्या मैं सुजलॉन को लॉन्ग टर्म के लिए खरीद सकता हूं?

अगर आप भारत में नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के भविष्य में विश्वास रखते हैं और लंबे समय के निवेशक हैं, तो सुजलॉन एनर्जी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में कर्ज घटाया है, नए प्रोजेक्ट्स जीते हैं और साफ ऊर्जा की मांग में बढ़ोतरी के चलते मजबूत रिकवरी भी दिखाई है।
हालांकि, यह शेयर अब भी उच्च जोखिम, उच्च रिटर्न वाली कैटेगरी में आता है, क्योंकि इसके इतिहास में वित्तीय अस्थिरता और मार्केट वोलैटिलिटी रही है।

2) वर्ष 2025 में सुजलॉन एनर्जी शेयर का लक्ष्य क्या है?

2025 में, सुजलॉन के शेयर की कीमत ₹77.80 तक पहुँचने का अनुमान था लेकिन Suzlon केवल रु 74.30 तक ही पहुंच सका, जो 2024 के क्लोज़िंग मूल्य ₹62.25 से लगभग 21% की वृद्धि दर्शाता है।

3) 2050 में सुजलॉन के लिए शेयर प्राइस टारगेट क्या है?

साल 2050 तक, SUZLON का शेयर लक्ष्य लगभग ₹3,886.05 हो सकता है (बिना किसी विभाजन के)।

4) वर्ष 2040 के लिए सुजलॉन एनर्जी का शेयर लक्ष्य क्या है?

साल 2040 तक, SUZLON शेयर का लक्ष्य लगभग ₹960.75 हो सकता है (बिना किसी विभाजन के)।

5) सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का 2030 का मूल्य लक्ष्य क्या है?

हमारे विश्लेषण के अनुसार, साल 2030 में SUZLON शेयर का लक्ष्य ₹237.45 का उच्च स्तर हो सकता है।

6) आज या कल के लिए सुजलॉन शेयर का टारगेट प्राइस क्या हो सकता है?

सुजलॉन शेयर की औसतन दैनिक चाल लगभग ±1.15% होती है। इसलिए, अगर कोई विशेष खबर या इवेंट नहीं है, तो पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस का 1.15% ऊपर या नीचे अनुमानित करके आप आज या कल का टारगेट प्राइस समझ सकते हैं।
ध्यान दें कि यह केवल सामान्य स्थिति के लिए है, और किसी बड़ी खबर या बाजार की हलचल के समय यह सटीक नहीं हो सकता।

अस्वीकरण: यह कोई निवेश सलाह नहीं

“SUZLON शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक। क्या आएगी बड़ी रैली ?” ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य वित्तीय, निवेश या पेशेवर सलाह नहीं है। कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा एक योग्य सलाहकार से परामर्श लें – चाहे वह कानूनी हो, वित्तीय हो या कर संबंधी हो। हमें आपके विचार जानना अच्छा लगेगा—कृपया इस पोस्ट को रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया दें!

Rated 4.8/5 by 41 Readers
  • About
  • Latest Posts
Ritu Maran
Ritu Maran
मैं 2020 से equity shares और F&O में ट्रैड कर रही हूँ। अपने ग्रेजुएशन के बाद से ही मुझे शेयर बाजार में दिलचस्पी हुई और मैंने इसे जानना और समझना शुरू किया। मैं अपने अनुभव को आपके साथ बांटने के लिए ब्लॉग लिखती हूँ।
Ritu Maran
Latest posts by Ritu Maran (see all)
  • MAZDOCK शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक : क्या यह बनेगा मल्टीबैगर? - जून 1, 2025
  • SUZLON शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक। क्या आएगी बड़ी रैली ? - मई 31, 2025
  • अडाणी पॉवर शेयर प्राइस टारगेट 2025 से 2050 तक – क्या बनेगा यह आपके पोर्टफोलियो का पावरहाउस? - मई 27, 2025

पोस्ट नेविगेशन

Previous Previous
अडाणी पॉवर शेयर प्राइस टारगेट 2025 से 2050 तक – क्या बनेगा यह आपके पोर्टफोलियो का पावरहाउस?
NextContinue
MAZDOCK शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक : क्या यह बनेगा मल्टीबैगर?

About

We are passionate about trading and investing in share market. We are here to provide you latest and reliable data & forecasts which can assist you in taking informed financial decisions. Furthermore, we want our users to get fine-tuned knowledge from our website & want them to get motivated towards financial freedom.

Rupee Rituals icon
Facebook FacebookTwitter XYouTube YouTubeInstagram InstagramTelegram TelegramThreads ThreadsPinterest Pinterest

     Copyright © 2026 Rupee Rituals

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण
  • English
Scroll to top
  • English
  • शेयर टारगेट
  • कैलकुलेटर्स
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण