Skip to content
rupee rituals logo
  • ब्लॉग
  • कैलकुलेटर्स
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तेंExpand
    • गोपनीयता नीति
    • अस्वीकरण
  • English
rupee rituals logo
रक्षा शेयर टारगेट

MAZDOCK शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक : क्या यह बनेगा मल्टीबैगर?

ByRitu Maran
Rated 4.7/5 by 24 Readers
🇬🇧 Read in English

30 सेकंड में सारांश

जो निवेशक भारत के सार्वजनिक क्षेत्र में मजबूत अवसरों की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (NSE, BSE: MAZDOCK) एक शानदार विकल्प हो सकता है। देश की रक्षा और शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री में यह एक प्रमुख कंपनी है और भारत सरकार की इकाई होना इसे और भी विश्वसनीय बनाता है। MAZDOCK में दीर्घकालिक और स्थिर वृद्धि की जबरदस्त संभावना दिखाई देती है। हमारे नवीनतम विश्लेषण के अनुसार, यह स्टॉक 2026 में ₹3,215.40, 2030 तक ₹7,617.55, 2035 तक ₹12,268.10, 2040 तक ₹19,757.95, और 2050 तक ₹51,246.05 तक पहुँच सकता है — जो निवेशकों के लिए लंबी अवधि में अत्यधिक लाभदायक हो सकता है।

अगर आप एक ऐसे शेयर की तलाश में हैं जो आने वाले वर्षों में शानदार रिटर्न दे सकता है, तो MAZDOCK (मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड) पर जरूर नजर डालनी चाहिए। यह भारत सरकार के अधीन एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो युद्धपोत और पनडुब्बी निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाती है। बीते कुछ वर्षों में इसने न केवल निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिए हैं, बल्कि इंडेक्स और अपने प्रतिस्पर्धियों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 📌इस लेख “MAZDOCK शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक : क्या यह बनेगा मल्टीबैगर?” में, हम 2025 से 2050 तक मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के लिए अपेक्षित शेयर मूल्य लक्ष्यों पर करीब से नज़र डालेंगे। पिछले प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर, इस विश्लेषण का उद्देश्य आपको यह समझने में मदद करना है कि लंबी अवधि में यह स्टॉक कहाँ जा सकता है।

  • मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (बीएससी, एनएससी : MAZDOCK) के बारे में
  • MAZDOCK शेयर का विश्लेषण : शॉर्ट एवं लॉंग टर्म
  • MAZDOCK शेयर का प्रमुख सूचकांकों व प्रतिस्पर्धी कंपनियों के साथ तुलनात्मक विश्लेषण एवं दीर्घकालिक प्राइस विश्लेषण के साथ प्रमुख संकेतक
  • MAZDOCK शेयर टारगेट : लघु एवं दीर्घकालिक
  • निष्कर्ष📜
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) 🤔
  • अस्वीकरण: यह कोई निवेश सलाह नहीं

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (बीएससी, एनएससी : MAZDOCK) के बारे में

कंपनी का नाममझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
स्टॉक एक्सचेंजएनएससी, बीएससी
टिकरएनएससी : MAZDOCK | बीएससी : 543237
अंकित मूल्य (Face Value)₹ 5 प्रति शेयर
मुख्यालयमुंबई, महाराष्ट्र
क्षेत्रजहाज निर्माण एवं संबद्ध सेवाएं (रक्षा)
स्थापना1934
बाजार पूंजी₹ 1,40,174.55 करोड़ (₹ 1,401,745,500,000)
आय₹ 11,431.89 करोड़
प्रतिस्पर्धी कंपनी (Peers)भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL), पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (PARAS), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
शेयर बाजार में लिस्टिंगबीएससी और एनएससी – अक्टूबर 12, 2020
ऑल टाइम हाई (All-time high price)₹ 3775.00 (मई 29, 2025)
ऑल टाइम लो (All-time low price)₹ 82.00 (अक्टूबर 13, 2020)

MAZDOCK शेयर का विश्लेषण : शॉर्ट एवं लॉंग टर्म

MAZDOCK शेयर प्राइस टारगेट पर चर्चा करने से पहले, हम इसके तकनीकी चार्ट का विश्लेषण करेंगे और NSE के NIFTY50 और BSE के Sensex जैसे प्रमुख सूचकांकों से MAZDOCK की परफॉरमेंस की तुलना करेंगे। इस सेक्शन में लॉन्ग-टर्म प्राइस एनालिसिस के साथ-साथ मल्टी-टाइमफ्रेम रिव्यू भी शामिल होगा, जिससे MAZDOCK के शेयर के भविष्य को बेहतर समझा जा सके।

MAZDOCK शेयर का तकनीकी चार्ट विश्लेषण

MAZDOCK शेयर की प्राइस चार्ट कहानी किसी थ्रिलर से कम नहीं है! जब यह शेयर 12 अक्टूबर 2020 को लिस्ट हुआ, तब से लेकर अगस्त 2022 तक — लगभग दो साल — निवेशकों ने इसे नजरअंदाज़ ही कर दिया। लेकिन अगस्त 2022 में जैसे ही MAZDOCK ने ब्रेकआउट दिया, इसने मानो उड़ान भरनी शुरू कर दी! मात्र ₹170 से चढ़कर ₹470 तक पहुंच गया। फिर थोड़ी गिरावट और साइडवेज़ मूवमेंट के बाद जून 2023 तक इसी दायरे में ट्रैड करता रहा। लेकिन 5 जून 2023 को इसने एक और तगड़ा ब्रेकआउट दिया और अगले चार महीनों में, यानी सितंबर 2023 तक, ₹450 से सीधे ₹1246 तक पहुँच गया! मुनाफा वसूली के बाद, यह ₹930 से ₹1230 के बीच एक दायरे में ट्रेड करता रहा। फिर आया 17 मई 2024 — MAZDOCK ने इस रेंज को भी तोड़ दिया और तेजी से बढ़ते हुए ₹1742 तक पहुंचा, फिर थोड़ा नीचे आकर सपोर्ट को टेस्ट किया और वहां से रॉकेट की तरह उड़ते हुए ₹2930 तक पहुँच गया!

इस हाई के बाद, पिछले पैटर्न की तरह, शेयर फिर कुछ समय के लिए नीचे आया और अप्रैल 2025 तक ₹1930 से ₹2720 के बीच ट्रेड करता रहा। लेकिन 29 अप्रैल 2025 को इसने फिर से ब्रेकआउट दिया, सपोर्ट को टेस्ट किया और फिर तेज़ी से उछलकर 29 मई 2025 को ₹3775 का नया ऑल टाइम हाई बना डाला! अगर हम सिर्फ 2024 की शुरुआत से तुलना करें, तो 1 जनवरी 2024 को इसने ₹2,230.00 पर नए साल की शुरुवात की थी, और अब 1 जून 2025 तक इसका भाव ₹3,478.00 तक पहुंचा, — यानी सिर्फ 1.5 साल में 56.13% का शानदार रिटर्न!

01 जून 2025 के बाद से इस शेयर में थोड़ी गिरावट देखी गई। कई उतार चढ़ाओ के बाद MAZDOCK ने इस साल के सबसे न्यूनतम मूल्य 2057.40 पर ट्रैड किया। अब यही दोबारा उचाई पर जाने की कोशिश में अग्रतर है।

MAZDOCK शेयर का प्रमुख सूचकांकों व प्रतिस्पर्धी कंपनियों के साथ तुलनात्मक विश्लेषण एवं दीर्घकालिक प्राइस विश्लेषण के साथ प्रमुख संकेतक

निफ्टी, सेंसेक्स एवं MAZDOCK की परफ़ॉर्मेंस की तुलना

(NIFTY, SENSEX & MAZDOCK : A comparative analysis in Hindi)

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MAZDOCK) ना तो NSE के NIFTY इंडेक्स का हिस्सा है और ना ही BSE के SENSEX में शामिल है। इसके बावजूद, ऊपर दिए गए तुलनात्मक चार्ट में हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि MAZDOCK और SENSEX के बीच प्रदर्शन में अजीब सा तालमेल है। कभी कभी ये साथ चलते हैं लेकिन कभी कभी बिल्कुल अलग। नीचे दी गई तालिका में NIFTY, SENSEX और MAZDOCK के पिछले 5 वर्षों के रिटर्न को उनके क्लोजिंग प्राइस के आधार पर दर्शाया गया है।

वर्षNiftySensexMAZDOCK
🟢 2025+10.51%+9.06%+11.78%
🟢 2024+8.80%+8.17%+95.34%
🟢 2023+20.03%+18.74%+187.57%
🟢 2022+4.33%+4.44%+184.49%
🟢 2021+24.12%+21.99%+27.63%
🟢 2020+14.90%+15.75%लिस्टिंग वर्ष

साल 2021 से 2024 तक, MAZDOCK ने प्रमुख बाजार सूचकांकों (Indices) की तुलना में जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। सिर्फ 2021 को छोड़ दें, तो हर साल इसने दोनों ही इंडेक्स को बड़े अंतर से पछाड़ा है।
आगे पढ़ते रहिए — अगले टैब में हम प्रतिस्पर्धी कंपनियों एवं MAZDOCK की परफ़ॉर्मेंस की तुलना करेंगे, जहां आप देख पाएंगे कि यह अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कितना आगे है!

प्रतिस्पर्धी कंपनियों एवं MAZDOCK की परफ़ॉर्मेंस की तुलना

(MAZDOCK Peer Comparison / Competitors analysis in Hindi)

अब हम मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की तुलना इसके शीर्ष प्रतिस्पर्धियों से करेंगे। हम देखेंगे कि इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों ने साल-दर-साल कैसा प्रदर्शन किया। नीचे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के 2020 से 2024 तक के रिटर्न की क्लोजिंग कीमतों के आधार पर तुलनात्मक तालिका दी गई है।

वर्षMAZDOCKHALBELGRSEBDL
2025+11.78%+5.03%+36.31%+51.21%+30.61
2024+95.3%+49.0%+59.1%+85.1%+31.1%
2023+187.6%+121.5%+84.3%+80.2%+81.4%
2022+184.5%+109.0%+42.7%+117.0%+142.4%
2021+27.6%+43.0%+75.0%+14.9%+14.5%
2020listing year+15.9%+19.9%-2.2%+15.6%
औसत आय+123.7%+67.7%+56.2%+59.0%+57.0%

यहां हम देख सकते हैं कि यदि हम 5-वर्ष के औसत रिटर्न को देखें तो MAZDOCK का प्रदर्शन प्रतिस्पर्धी कंपनियों से काफी बेहतर है।

Mazagon Dock Peer Companies Comparison

MAZDOCK शेयर का दीर्घकालिक विश्लेषण

(MAZDOCK Share Price Long term analysis in Hindi)

नीचे दी गई तालिका से हम देख सकते हैं कि पिछले 5 वर्षों में, MAZDOCK के शेयरों ने 2022 से 2024 तक अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। ये प्रतिशत परिवर्तन उच्च मूल्य (लक्ष्य) के आधार पर हैं।

वर्षवर्ष का क्लोज़वर्ष का न्यूनतम मूल्यवर्ष का उच्चतम मूल्य (लक्ष्य)हाई में परिवर्तन का %
🟢 20252490.201918.053775.00+128.84%
🟢 20242227.80897.702930.00+135.84%
🟢 20231140.45306.001242.35+165.35%
🟢 2022396.60112.70468.20+191.71%
🟢 2021139.4095.95160.50+40.85%
🟢 2020109.2582.00113.95लिस्टिंग वर्ष

क्या ये कमाल नहीं है? ज़रा सोचिए, अगर हम हर साल की औसत महंगाई दर 6% भी मान लें, तब भी MAZDOCK ने बीते 4 सालों में लगभग 500% का जबरदस्त रिटर्न दिया है — वाकई में शानदार और चौंकाने वाला प्रदर्शन। अब जब हमने इसके पिछले चार्ट और प्राइस मूवमेंट को समझ लिया है, तो चलिए जानते हैं कि आने वाले दिनों में MAZDOCK का शेयर किस दिशा में जा सकता है। अगले टैब में हम देखेंगे इसके फंडामेंटल की इंडिकेटर्स — जो बताएंगे इसकी असली ताकत क्या है!

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (BSE, NSE : MAZDOCK) के प्रमुख संकेतक

इन्डिकेटरवैल्यूटिप्पणी
आयकर से पहले लाभ / शेयर (रुपये में)80.04 (मार्च 25)MAZDOCK का PBIT / Share अनुपात मार्च 2024 में 122.29, मार्च 2023 में 71.18 एवं मार्च 2022 में 39.36 रहा
प्रति शेयर आय (EPS)57.63 (वित्तीय वर्ष 25)MAZDOCK का EPS वित्तीय वर्ष 2024 में 91.50, 2023 में 53.19 एवं वर्ष 2022 में 29.08 रहा
ऋण-से-इक्विटी अनुपात (D/E)0.00 (वित्तीय वर्ष 25)MAZDOCK का D/E ratio इस वर्ष भी शून्य रहा। यह एक ऋण मुक्त कंपनी है।

MAZDOCK का टाइमफ्रेम विश्लेषण: दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक

📊 टाइमफ्रेम चार्ट के माध्यम से MAZDOCK शेयर का विश्लेषण करके, हम कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाल सकते हैं, जो हमें अंतिम MAZDOCK Share Targets निर्धारित करने में मदद करेंगे: –

टाइम-फ्रेमनिष्कर्ष
Daily chart for Mazagon Dock share price target
चार्ट देखें

(प्रत्येक केंडल NSE : MAZDOCK शेयर के एक दिन के ट्रेडिंग सत्र का प्रतिनिधित्व करती है। प्रत्येक केंडल उस दिन के उच्च, निम्न, खुले, बंद मूल्य को दर्शाती है)
दैनिक टाइम-फ्रेम पर, हम देख सकते हैं कि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर 21 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की सभी SMAs के ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह एक साफ़-सुथरे बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है, खासकर मीडियम टर्म के लिए। दिलचस्प बात यह है कि इसने सिर्फ 4 महीनों के अंदर 52-हफ्तों का हाई और लो दोनों बनाया है।
Monthly chart for Mazagon Dock share price target
चार्ट देखे

(प्रत्येक केंडल NSE : MAZDOCK शेयर के एक सप्ताह के ट्रेडिंग सत्र का प्रतिनिधित्व करती है। प्रत्येक केंडल उस सप्ताह के उच्च, निम्न, खुले, बंद मूल्य को दर्शाती है
साप्ताहिक टाइम-फ्रेम पर भी, मझगांव डॉक का शेयर 21 हफ्तों, 50 हफ्तों, 100 हफ्तों और 200 हफ्तों की सभी SMAs के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो कि लॉन्ग टर्म में भी एक मजबूत बुलिश ट्रेंड को दर्शाता है।
Monthly chart for Mazagon Dock share price target
चार्ट देखे

(प्रत्येक केंडल NSE : MAZDOCK शेयर के एक महीने के ट्रेडिंग सत्र का प्रतिनिधित्व करती है। प्रत्येक केंडल उस महीने के उच्च, निम्न, खुले, बंद मूल्य को दर्शाती है
मासिक टाइम-फ्रेम पर, शेयर 21 महीने की SMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, हालांकि मासिक SMAs से बहुत ज्यादा निष्कर्ष नहीं निकाले जा सकते। लेकिन अगर आप इसके चार्ट को ध्यान से देखें, तो 2022 के मध्य से 2025 तक का एक पैटर्न साफ नजर आता है — 4 महीने ऊपर की ओर, फिर 6 महीने नीचे की ओर। इसे चार्ट में खुद से देखने की कोशिश करें।
NSE : MAZDOCK शेयर के लिए तकनीकी विश्लेषण, एसएमए – 01 जून 2025 तक सरल मूविंग औसत।

कुल मिलाकर, दैनिक और साप्ताहिक टाइम-फ्रेम दोनों में SMAs का रुझान पॉजिटिव है, और उनकी दिशा भी एक साफ़ अपट्रेंड की तरफ इशारा करती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि MAZDOCK फिलहाल तेजी के मूड में है, और आने वाले समय में भी इसका ट्रेंड सकारात्मक रह सकता है।

MAZDOCK शेयर टारगेट : लघु एवं दीर्घकालिक

MAZDOCK शेयर टारगेट 2025, 2026, 2027, 2028, 2029

वर्षलक्ष्य
2025₹ 3787.25
2026₹ 3215.40
2027₹ 4508.65
2028₹ 5759.20
2029₹ 6623.80
Mazagon Dock Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2028, 2029 in Hindi
  • साल 2025 में, मझगांव डॉक का शेयर मूल्य ₹3,787.25 तक पहुंचने का अनुमान था जो 3775.00 तक ही पहुच सका, जो 2024 के क्लोजिंग प्राइस ₹2,227.80 से लगभग 69.45% की बढ़त को दर्शाता है।
  • 2026 में, यह शेयर और ऊपर बढ़कर ₹3,215.40 तक जा सकता है।
  • 2027 तक, शेयर का मूल्य ₹4,508.65 तक पहुंच सकता है, यानी 40.22% का उछाल।
  • 2028 में, इसकी कीमत बढ़ते हुए ₹5,759.20 तक जा सकती है, जो कि 27.73% की बढ़त को दिखाता है।
  • 2029 तक, मझगांव डॉक का शेयर मूल्य ₹6,623.80 तक हो सकता है, जो 2024 के मुकाबले 197.3% की छलांग है ।

MAZDOCK शेयर टारगेट 2030, 2035, 2040, 2045, 2050

वर्षलक्ष्य
2030 ₹ 7617.55
2035 ₹ 12268.10
2040 ₹ 19757.95
2045 ₹ 31820.35
2050 ₹ 51246.05
Mazagon Dock share price target 2030, 2035, 2040, 2045, 2050 (without split) in Hindi
  • 2030 में, शेयर का मूल्य ₹7,617.55 तक पहुंच सकता है, जिससे 2024 की तुलना में लगभग 205.8% का रिटर्न मिल सकता है।
  • 2035 तक, यह शेयर ₹12,268.10 के स्तर तक जा सकता है, जो कि 392.8% का ज़बरदस्त लाभ होगा।
  • 2040 में, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर की कीमत ₹19,757.95 तक बढ़ सकती है, जो कि 693.3% की अभूतपूर्व वृद्धि है।
  • 2045 तक, इसका मूल्य ₹31,820.35 तक जा सकता है, जो 1,178.0% का अद्भुत उछाल दर्शाता है।
  • और 2050 में, दीर्घकालिक नजरिए से देखें तो यह शेयर ₹51,246.05 तक पहुंच सकता है, जो कि 2024 के क्लोजिंग प्राइस से 1,958.1% की विस्फोटक वृद्धि को दर्शाता है।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • प्रोजेक्शंस MAZDOCK के वर्तमान ओवरऑल वैल्यूएशन और मार्केट ट्रेंड्स के आधार पर बनाए गए हैं।
  • MAZDOCK की वास्तविक ग्रोथ कई आर्थिक, उद्योग-विशेष, और बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगी।
  • इन अनुमानों में संभावित शेयर स्प्लिट्स को शामिल नहीं किया गया है।

MAZDOCK शेयर लक्ष्य 2026 (माहवार 🎯)

MonthStock Price Target
जनवरी 2026₹ 2541.55
फ़रवरी 2026₹ 2617.50
मार्च 2026₹ 2780.10
अप्रैल 2026₹ 2640.35
मई 2026₹ 2755.95
जून 2026₹ 2860.70
जुलाई 2026₹ 2937.55
अगस्त 2026₹ 3018.35
सितंबर 2026₹ 3098.85
अक्टूबर 2026₹ 3134.10
नवंबर 2026₹ 3215.40
दिसंबर 2026₹ 3104.75
BSE, NSE : MAZDOCK Share Price Target for 2026 (month-wise) in Hindi

हमारे विश्लेषण के अनुसार, मझगांव डॉक (Mazagon Dock) का 2026 तक शेयर प्राइस ₹3,215.40 तक जा सकता है। यह रिटर्न निवेशकों के लिए एक स्थिर और संतुलित कमाई का संकेत है — उन लोगों के लिए जो दीर्घकालिक और सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं।

MAZDOCK शेयर लक्ष्य 2027 (माहवार 🎯)

MonthStock Price Target
जनवरी 2027₹ 3270.05
फ़रवरी 2027₹ 3317.20
मार्च 2027₹ 3395.15
अप्रैल 2027₹ 3435.30
मई 2027₹ 3607.25
जून 2027₹ 3698.65
जुलाई 2027₹ 3850.40
अगस्त 2027₹ 3978.15
सितंबर 2027₹ 4108.65
अक्टूबर 2027₹ 4362.05
नवंबर 2027₹ 4508.65
दिसंबर 2027₹ 4442.95
BSE, NSE : MAZDOCK Share Price Target for 2027 (month-wise) in Hindi

2027 तक, हमारा अनुमान है कि मझगांव डॉक का शेयर मूल्य बढ़कर ₹4508.65 तक पहुंच सकता है। यह 2026 के क्लोजिंग प्राइस ₹3,104.75 की तुलना में करीब +45.21% का जबरदस्त रिटर्न दर्शाता है। यह दर्शाता है कि कंपनी का प्रदर्शन लगातार ऊपर की ओर है और आने वाले वर्षों में बेहतरीन मुनाफा देने की क्षमता रखती है।

निष्कर्ष📜

जिन निवेशकों ने धैर्य रखा और मझगांव डॉक में बने रहे, उन्होंने केवल 4 वर्षों में 500% से अधिक का जबरदस्त रिटर्न कमाया है — जो इसे PSU सेक्टर का एक चमकता हुआ सितारा बना देता है। टेक्निकल चार्ट्स (डेली, वीकली और मंथली) पर भी इसकी मजबूत बुलिश स्थिति दिख रही है। हमारा विश्लेषण बताता है कि 2050 तक इसका मूल्य ₹51,246 तक जा सकता है। अगर आप भारत की डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो मझगांव डॉक आपके पोर्टफोलियो का सबसे शक्तिशाली हथियार साबित हो सकता है। यह सिर्फ एक स्टॉक नहीं, बल्कि एक संभावनाओं से भरी यात्रा है — जिसे नज़रअंदाज़ करना एक बड़ी चूक हो सकती है!

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MAZDOCK), जिसकी स्थापना 1934 में हुई थी, आज भारत की सबसे अहम डिफेंस पीएसयू कंपनियों में से एक बन चुकी है। 90 वर्षों से भी अधिक की विरासत, ₹1.40 लाख करोड़ का मार्केट कैप और ₹11,431.89 करोड़ की सालाना आय इसे निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक बनाती है। 29 मई 2025 को ₹3,775 के ऑल टाइम हाई को छूने वाली यह कंपनी हर साल इंडेक्स और अपने ज्यादातर प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ती आ रही है।

78
What's your view on NIFTY for the Next One Year ?

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (BSE, NSE : MAZDOCK) के भविष्य के बारे में आपके मन में यदि कोई प्रश्न हैं तो हमारे FAQ को देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) 🤔

1) क्या मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स एक अच्छी खरीद है?

✔️ हाँ, हमारे विश्लेषण के अनुसार मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (BSE, NSE : MAZDOCK) लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक बेहतर खरीद (STRONG BUY) मानी जा सकती है। भारत सरकार द्वारा समर्थित यह प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जिसकी ऑर्डर बुक मज़बूत है, आय में निरंतर वृद्धि हो रही है और यह देश की रक्षा प्रणाली में एक मजबूत भूमिका भी निभा रही है। स्वदेशी युद्धपोतों और पनडुब्बियों की बढ़ती मांग के साथ, MAZDOCK ने शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है और आगे भी बेहतर रिटर्न की संभावना रखती है।

2) मझगांव डॉक शेयर प्राइस टारगेट 2026 क्या है?

✔️ हमारे विश्लेषण के अनुसार, ₹3215.40 MAZDOCK शेयर का लक्ष्य मूल्य 2026 है ।

3) वर्ष 2050 तक के लिए MAZDOCK का शेयर लक्ष्य क्या है?

✔️ साल 2050 तक, MAZDOCK शेयर का लक्ष्य मूल्य लगभग ₹51,246 हो सकता है (बिना किसी विभाजन के)।

4) वर्ष 2040 के लिए MAZDOCK का शेयर लक्ष्य क्या है?

✔️ साल 2040 तक, MAZDOCK शेयर का लक्ष्य लगभग ₹19,757 हो सकता है (बिना किसी विभाजन के)।

5) वर्ष 2030 के लिए MAZDOCK का शेयर लक्ष्य क्या है?

✔️ हमारे विश्लेषण के अनुसार, 2030 में MAZDOCK शेयर का लक्ष्य ₹7617.55 तक हो सकता है।

6) कल मझगांव डॉक शेयर का लक्ष्य क्या हो सकता है?

✔️ चूंकि मझगांव डॉक शेयर की औसत दैनिक चाल लगभग +/- 2.00% है। हम कल MAZDOCK शेयर के लक्ष्य के लिए पिछले दिन के क्लोज़ के +2.00% या -2.00% का अनुमान लगा सकते हैं।

7) वर्ष 2045 के लिए MAZDOCK का शेयर लक्ष्य क्या है?

✔️ साल 2045 तक, MAZDOCK शेयर का लक्ष्य लगभग ₹31820.35 हो सकता है (बिना किसी विभाजन के)।

8) क्या मझगांव डॉक कर्ज मुक्त है?

✔️ जी हाँ, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड एक कर्ज मुक्त (Debt Free) कंपनी है। इसका ऋण से इक्विटी (Debt to Equity ration) का अनुपान 0.00 है।

9) वर्ष 2027 के लिए MAZDOCK का शेयर लक्ष्य क्या है?

✔️ साल 2027 तक, MAZDOCK शेयर का लक्ष्य लगभग ₹4508.65 हो सकता है (बिना किसी विभाजन के)।

अस्वीकरण: यह कोई निवेश सलाह नहीं

“MAZDOCK शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक : क्या यह बनेगा मल्टीबैगर ?” लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य वित्तीय, निवेश या पेशेवर सलाह नहीं है। कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा एक योग्य सलाहकार से परामर्श लें – चाहे वह कानूनी हो, वित्तीय हो या कर संबंधी हो। हमें आपके विचार जानना अच्छा लगेगा—बेझिझक इस पोस्ट को रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया दें!

Rated 4.7/5 by 24 Readers
  • About
  • Latest Posts
Ritu Maran
Ritu Maran
मैं 2020 से equity shares और F&O में ट्रैड कर रही हूँ। अपने ग्रेजुएशन के बाद से ही मुझे शेयर बाजार में दिलचस्पी हुई और मैंने इसे जानना और समझना शुरू किया। मैं अपने अनुभव को आपके साथ बांटने के लिए ब्लॉग लिखती हूँ।
Ritu Maran
Latest posts by Ritu Maran (see all)
  • MAZDOCK शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक : क्या यह बनेगा मल्टीबैगर? - जून 1, 2025
  • SUZLON शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक। क्या आएगी बड़ी रैली ? - मई 31, 2025
  • अडाणी पॉवर शेयर प्राइस टारगेट 2025 से 2050 तक – क्या बनेगा यह आपके पोर्टफोलियो का पावरहाउस? - मई 27, 2025

पोस्ट नेविगेशन

Previous Previous
SUZLON शेयर के लक्ष्य 2025 से 2050 तक। क्या आएगी बड़ी रैली ?

About

We are passionate about trading and investing in share market. We are here to provide you latest and reliable data & forecasts which can assist you in taking informed financial decisions. Furthermore, we want our users to get fine-tuned knowledge from our website & want them to get motivated towards financial freedom.

Rupee Rituals icon
Facebook FacebookTwitter XYouTube YouTubeInstagram InstagramTelegram TelegramThreads ThreadsPinterest Pinterest

     Copyright © 2026 Rupee Rituals

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण
  • English
Scroll to top
  • English
  • शेयर टारगेट
  • कैलकुलेटर्स
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण